फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से घायल युवक की मौत, हत्या का केस दर्ज

Wed, 20 Jun 2018 01:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। भैसहां गांव के दर्शनवा टोले में पिटाई से घायल युवक की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


16 जून को गांव के संतोष निषाद (32) का पड़ोस के शिव गुप्ता और चमन गुप्ता से बड़हर तोड़ने की बात पर विवाद हो गया था। लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया। 17 जून की सुबह शौच से लौटते समय रास्ते में शिव, चमन और चमन की पत्नी ने लाठी, डंडे और धारदार हथियार से संतोष पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घर वाले उसे पीजीआई न ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। संतोष मजदूरी करता था, उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें