फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर युवक युवती की लाश मिली

Thu, 15 Mar 2018 09:30 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
गोरखपुर। तिवारीपुर के घुनघुन कोठा के पास बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि बुधवार की रात दोनों ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। पास में मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान होने पर घरवालों से भी शिनाख्त कराई गई। दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं और बुधवार से ही घर से लापता थे। हालांकि इनके बीच दोस्ती से घरवालों ने इंकार किया है।
विज्ञापन



पुलिस को बृहस्पतिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिलने की सूचना मिली। इनकी पहचान बांसगांव के माल्हनपार की रहने वाली आकृति सिंह (20) तथा कुछ दूरी पर स्थित उरुवा थाना क्षेत्र के कोनी बुजुर्ग गांव निवासी मधुरेंद्र (19) के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीकॉम की छात्रा थी। होली के बाद वह सहजनवां थाना क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल में गई थी। बुधवार की सुबह से वह गायब थी। वहीं युवक के पिता जनार्दन ने बताया कि उनका बेटा नर्सरी स्कूल में पढ़ाने के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। बुधवार की सुबह पांच बजे वह घर से टहलने निकला था और बृहस्पतिवार की सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। माल्हनपार प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके में चर्चा है कि दोनों प्रेम करते थे लेकिन गैर जाति के होने की वजह से घरवाले शादी को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें