गोरखपुर। सहजनवां इलाके में शनिवार को सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं पिपराइच इलाके में हुए हादसे में दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए।
मुजौना निवासी महंगू सुबह चौराहे पर चाय पीने जा रहे थे। उसी दौरान वह बाइक की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल लाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर पिपराइच के कंचनपुर चौराहे के पास कार की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान गुलरिहा के जंगल अयोध्या प्रसाद निवासी स्वामीनाथ, उनकी पत्नी ईशा निषाद और उसी गांव के पन्नेलाल के रूप में हुई है। तीनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।