फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो! कंट्रोल रूम, सीएम की गाड़ी उड़ा दी जाएगी

Tue, 15 Jan 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री शहर में मौजूद थे। गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में पुलिस चाक-चौबंद थी। इसी बीच सुबह करीब दस बजे कंट्रोल रूम में सीएम की गाड़ी को उड़ाने की धमकी दी गई। वायरलेस पर यह सूचना प्रसारित होते ही पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस कर दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि व्यक्तिगत विवाद में फंसाने के लिए झूठी सूचना दी गई थी। केस दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार को खोराबार के महुईसुधरपुर निवासी मनोज मिश्रा पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर सूचना दी कि खजनी के कनराई गांव निवासी लक्ष्मण यादव सीएम की गाड़ी को अपनी कार से उड़ाने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रैक कर मनोज को दोपहर एक बजे फलमंडी के पास से पकड़ लिया। वह मूल रूप से बेलघाट के सिधौना का रहने वाला है। खोराबार थाने में मनोज ने बताया कि लक्ष्मण को फंसाने के लिए उसने फोन किया था। उधर, सूचना प्रसारित होने के बाद थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने लक्ष्मण को भी हिरासत में ले लिया था। देर शाम उसकी भूमिका न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया। पुलिस न फलमंडी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर मनोज के खिलाफ झूठी सूचना देने और अफवाह फैलाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें