फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान से बदसलूकी करने वाला सिपाही सस्पेंड

Fri, 06 Jul 2018 12:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा के डुमरी गांव के प्रधान बृजेश गुप्ता से फोन पर बदसलूकी करने पर हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। बातचीत का आडियो वायरल होने पर एसएसपी ने कार्रवाई कर मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डुमरी गांव निवासी श्रीकिशुन का बेटे सूरज से विवाद हो गया था। आरोप कि सूरज ने धारदार हथियार लेकर पिता को मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह से वह जान बचाकर भागे। थोड़ी देर फिर सूरज ने दोबारा दौड़ा लिया। किसी तरह से बचे श्रीकिशुन ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बरही चौकी पर प्रधान से बात करने के लिए कहा।

आरोप है कि प्रधान ने फोन किया तो हेड कांस्टेबल सुधीर सिंह ने कॉल अटेंड उठाया। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने बोला कि हत्या होने के बाद पुलिस जाएगी। प्रधान की ओर से आगे जैसे ही कुछ कहा जाता, सिपाही ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। बातचीत का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आडियो वायरल हुआ है। इससे पुलिस की छवि खराब होती है। आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर सीओ को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें