फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी टकराने पर मारपीट, ग्रामीणों ने थाना घेरा

Sun, 17 Jun 2018 01:37 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। खोराबार के जंगल अयोध्या के पास बसपा नेता व पूर्व प्रधान रामदेव पासवान के बेटे बलवंत की कार की चपेट में सब्जी विक्रेता रविंद्र निषाद की बाइक आ गई। आरोप है कि हादसे के बाद बलवंत ने रविंद्र को पीट दिया। इसकी खबर पाते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और खोराबार थाने का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। इसके पहले भी बलवंत पर मारपीट का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इसी वजह से ग्रामीण आक्रोशित थे। एसओ ने किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


डांगीपार निवासी रविंद्र निषाद शनिवार को बाइक से सब्जी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक बलवंत की कार की चपेट में आ गई। रविंद्र के मुताबिक बलवंत अपने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीण थाने पर प्रदर्शन करने पहुंच गए थे। एसओ सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें