मोहरीपुर में मां से विवाद करने से मना करने पर बडे़ भाई ने छोटे भाई बीके पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। छोटे भाई के हाथ के दाहिने पंजे पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद बड़ा भाई राकी मौके से फरार हो गया। घायलावस्था में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने भाई के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
मोहरीपुर के संग्राम मजदूरी करते हैं। मंगलवार को संग्राम की पत्नी सुनीता से बड़ा बेटा राकी किसी बात पर उलझ गया। दोनों के बीच गाली गलौच होता देखा, छोटा बेटा बीके बीच बचाव करने लगा। इसी बात से नाराज राकी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बचाव के लिए उसने हाथ आगे किया तो पंजे पर गंभीर चोट लग गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अस्पताल में घायल को भर्ती करा दिया है। पुलिस हमलावर भाई की तलाश कर रही है।