फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत वापसी के डेढ़ माह बाद डॉक्टर पर फिर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 15 May 2019 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके की एक महिला ने होम्योपैथिक डॉक्टर पर चार साल से बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला ने डेढ़ महीने पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था लेकिन फिर खुद ही थाने में जाकर शिकायत वापस ले ली थी।
विज्ञापन


गुलरिहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार को थाने पर तहरीर दी। आरोप लगाया कि भटहट में एक होम्योपैथी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर ने जीविका चलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पिछले चार सालों से वह यौन शोषण कर रहे हैं। उधर, बचाव में आई डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि महिला ने 50 हजार रुपये उधार लिए थे, फिर एक लाख रुपये और मांगने लगी। मना करने पर झूठे केस में फंसा रही है। महिला ने क्लीनिक में घुसकर गाली गलौच भी की थी। पुलिस दोनों पक्ष से आई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


Gorakhpur,UP नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें