फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के विरोध पर युवक को पीटा

Sat, 12 Jan 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा के एक गांव में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनबढ़ों ने बालकेश की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मामले में एफआईआर के लिए तहरीर दे दी गई है। क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा शुक्रवार को सरैया बाजार खरीदारी करने गई थी। शाम को छह बजे लौटते समय कुछ युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध किया और हल्ला कर मदद की गुहार लगाई तो बालकेश दौड़कर पहुंचे और मनबढ़ों से भिड़ गए। इस पर उनकी पिटाई की गई। गुलरिहा थाना प्रभारी गिरजेश तिवारी का कहना है कि मामले में तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामला गंभीर है, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें