फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, कार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, कार बरामद
अंधेरे का लाभ उठाकर दो लोग भागने में सफल
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जनपदीय पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपी कुशीनगर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक तमंचा व घटना में प्रयुक्त कार के साथ 5921 रुपये बरामद किया है। पुलिस टीम की इस सफलता पर डीआईजी ने 20 हजार रुपये इनाम तथा डीएम, एसपी ने प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की रात जिला कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि नीले रंग की एक कार पर सवार चार बदमाश महराजगंज से निचलौल की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर सभी थानों की पुलिस सतर्क हो गई और पुलिस ने संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी। इसी क्रम में कोठीभार व घुघली के थानाध्यक्ष अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ सिन्दुरिया के पास जांच कर रहे थे। इसी बीच तेज गति से चार पहिया वाहन आते दिखा। पुलिस टीम से चालक को वाहन रोकने का इशारा किया तो वह वाहन सिन्दुरिया से झनझनपुर की ओर मोड़कर भागने लगा। इसकी सूचना जब वायरलेस सेट पर गूंजी तो चौक थानाध्यक्ष ने भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ ठेकी चौराहे पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश धरमौली रोड की तरफ भागने लगे। जिनका पीछा करते हुए घुघली, कोठीभार व चौक थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ धरमौली नहर पर उन्हें घेेर लिया। पुलिस ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी अपनी सुरक्षा में बदमाशों पर फायर किया तो गोली एक बदमाश के पैर में लगी वह घायल हो गया। वहीं दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों बदमाशों में से घायल सकलैन कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तथा पंकज राव उसी जिले व थाना क्षेत्र के ग्राम नटवलिया के निवासी बताए गए। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों का एक संगठित गिरोह है। जो महराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, बस्ती व बिहार राज्य के बेतिया जनपद में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें