फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मासूम बेटी के साथ महिला की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में मिली मासूम बेटी और मां की लाश
विज्ञापन

मां के पेट से कपड़े से बंधी थी एक साल की सृष्टि
महिला के पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बेलीपार (गोरखपुर)। बेलीपार के करजहीं गांव के तालाब में एक साल की बच्ची और उसकी मां की लाश मिलने से सनसनी मच गई। बच्ची मां के पेट से बंधी थी। बेटी-पत्नी को लापता बताकर तलाश में लगा पति दोनों का शव मिलने के बाद से फरार है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है। महिला के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुसमौल निवासी जीतन यादव की बेटी मीरा की शादी करजहीं गांव निवासी रामदेव यादव के पुत्र चंचल के साथ हुई थी। चंचल बाहर रहकर पेंट, पालिश का काम करता है। वह एक सप्ताह पहले ही घर लौैटा था। शुक्रवार की सुबह अचानक चंचल ने आसपास के लोगों से बेटी और पत्नी के लापता होने की बात बताई। वह उनकी खोजबीन भी कर रहा था। इसी बीच गांव के पास के पोखरे में दोनों का शव दिखा। एक साल की बच्ची सृष्टि मां की पेट से कपड़े से बंधी थी। महिला के पिता का आरोप है उसकी ससुराल के लोग उसे मारा-पीटा करते थे। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। गांव में चर्चा है कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर महिला ने बेटी के साथ आत्महत्या की है। बहरहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें