फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में समझौते पर प्रेम विवाद, दहेज के लिए हत्या

Sat, 23 Jun 2018 01:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ के रसूलपुर की रुकसाना खातून (23) की जलने से बृहस्पतिवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले युवती ने बयान देकर खुद को जलाने का आरोप पति मोहम्मद हसन, ससुर और ननद पर लगाया था। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी रोड रुदलपुर निवासी मो. हसन और गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर की रुकसाना खातून के बीच प्रेम संबंध था। नौ माह पहले मो. हसन ने रुकसाना के साथ लेकर शहर छोड़ दिया था। युवती के पिता ने गोरखनाथ थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और थाने में समझौते के बाद निकाह करा दी गई। मो. हसन अपनी बीवी के साथ किराए का मकान लेकर रसूलपुर में रहने लगा।

बुधवार की रात रुकसाना संदिग्ध परिस्थितियों से झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार की रात उसकी मौत हो गई। रुकसाना की मां सूफिया खातून ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रेम विवाह किया था। निकाह के दो महीने बाद से ही दहेज के लिए बेटी की प्रताड़ना शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें