फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडेरा बाजार में दिनदहाड़े महिला से दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े व्यापारी की पत्नी से दो लाख लूटे
विज्ञापन

बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही थीं पुष्पा देवी
मुंडेरा बाजार में बाइक सवार बदमाशों की करतूत
अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से दो लाख रुपये निकालकर घर जा रही व्यापारी की पत्नी का झोला लूट लिया। सीओ और थानेदार ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। पुलिस ने व्यापारी की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुंडेरा बाजार के वार्ड संख्या तीन मुंडेरी निवासी प्रमाद कुमार गुप्ता की झंगहा चौराहे पर जूते-चप्पल की दुकान है। व्यापारी की पत्ली पुष्पा देवी सोमवार की दोपहर लगभग 12 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपये निकालकर पैदल घर जा रहीं थीं। अभी वह मछली मार्केट के बगल मे स्थित जामा मस्जिद के पास ही पहुंची थीं कि सामने से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और फरार हो गए। महिला ने घटना की सूचना अपने पति के साथ बैंक और चौरीचौरा थाने पर दी। चौरीचौरा सीओ रघुनाथ गौतम और एसओ संतोष यादव बैंक और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बदमाशों की शिनाख्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें