पिपराइच के पथरा बाजार में टेंपो ने छह वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। टेंपो लेकर भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टेंपो को सीज कर दिया।
पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार पथरा बाजार निवासी हंस नयन की छह वर्षीय बेटी अलिशा सोमवार दोपहर में घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान गोरखपुर से पिपराइच की तरफ तेज रफ्तार में जा रहे टेंपो ने अलिशा को टक्कर मार दी।
अलिशा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक टेंपो लेकर पिपराइच की तरफ तेज रफ्तार में भागने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा करके उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।