फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को पुलिसकर्मी बताकर ले उड़ा कैश

Mon, 14 Jan 2019 01:04 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार के चश्मा व्यापारी के कर्मचारी मुन्ना कुमार को चकमा देकर जालसाज 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जालसाज ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बैग को चेक करने के लिए लिया था। वारदात कोतवाली इलाके के रेती रोड पर हुई। पास में एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में जालसाज की तस्वीर और हरकत रिकॉर्ड हो गई। फुटेज की मदद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। उधर शाम को सवा छह बजे साहबगंज में एक अन्य व्यापारी से भी चेकिंग के नाम पर ठगी की कोशिश की गई। लेकिन व्यापारी ने चेकिंग कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


बिहार के सिवान के फतेहपुर के जेपी मार्केट के चश्मा व्यापारी मंजर आलम के कर्मचारी मुन्ना कुमार रविवार को रेती रोड पर खरीदारी करने आए थे। वह हर रविवार को यहां पर आते हैं। वह पैदल दुकान की ओर जा रहे थे कि एक युवक बाइक से आया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर बैग को चेक करने लगा। बैग में रखे 25 हजार रुपये और आठ चश्मे लेकर वह फरार हो गया। मुन्ना ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मुन्ना के मुताबिक जालसाज एक अन्य शख्स का भी बैग चेक किया।

व्यापारियों ने थाने पर प्रदर्शन किया

घटना के बाद व्यापारियों ने थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अभी कुछ दिन पहले ही कोतवाली इलाके में खुद को एसटीएफ का सिपाही बताकर बदमाशों ने एक व्यापारी के मुनीम के साथ लूट की थी। उसके बाद मोबाइल फोन की दुकान में चोरी हुई थी। इन दोनों घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हो सका है। इससे व्यापारियों में नाराजगी है। थाने पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि पुलिस जल्द घटना का पर्दाफाश नहीं करेगी तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें