फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सीडेंट पर डॉक्टर ने दी लूट की सूचना

Sat, 24 Mar 2018 08:04 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल में डॉ. अरविंद सिंह ने एक्सीडेंट के बाद लूट की सूचना दी थी। जांच में यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने पकड़े गए लोगों और डॉक्टर को आमने-सामने करके पूछताछ कराई। इनके बयान के बाद पुलिस लूट की घटना को फर्जी मान रही है। हालांकि पुलिस ने डॉक्टर की तहरीर के आधार पर लूट, मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शाहपुर के गंगाचौक निवासी डॉ. अरविंद की कुसम्ही बाजार में क्लीनिक है। वह शुक्रवार की रात कार से लौट रहे थे। अरविंद के मुताबिक साइकिल सवार आगे गिर गया। वह जैसे ही कार से उतरे, गिरा व्यक्ति दो अन्य लोगों के साथ सात हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ ली। पता चला कि वे रात में जंगल के रास्ते से जा रहे थे।

डॉक्टर की कार से ठोकर लग लगने पर एक गिर गया था। शराब के नशे में होने की वजह से दोनों ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। एसपी सिटी विनय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में लूट की घटना फर्जी निकली है। एक्सीडेंट के बाद डॉक्टर ने लूट की सूचना दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दो आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें