फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से रेप की कोशिश, किशोर हिरासत में

Mon, 05 Feb 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Child Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
चौरीचौरा में चार साल की बच्ची के साथ किशोर ने रेप की कोशिश की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देकर पुलिस ने मामले में छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया। 

विज्ञापन

मामला मुंडेरा बाजार कस्बे का है। वार्ड नंबर एक का रहने वाला किशोर शनिवार की शाम बच्ची को बहला-फुसलाकर मोहल्ले के सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ रेप की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पड़ी। उन्होंने घरवालों को सूचना दी। पुलिस पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। पिता ने आरोपी के खिलाफ रेप की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसओ बृजेश यादव का कहना है कि मुकदमा छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर जांच में धारा तरमीम की जाएगी। आरोपी किशोर हिरासत में है।   
 

किशोरी से रेप के बाद हत्या में केस दर्ज
पीपीगंज इलाके में किशोरी के साथ रेप के बाद जहर खिलाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सर्वेश सिंह पर केस दर्ज कर लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। आरोपी अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर छोड़कर फरार है। पुलिस ने कई जगह दबिश दी।

विज्ञापन

किशोरी की मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप और जहर से मौत की पुष्टि होने के बाद घरवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस को किशोरी के पिता ने बताया कि सर्वेश सिंह उसे जबरदस्ती उठाकर ले गया था और फिर रेप के बाद जहर दे दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सर्वेश सिंह पर युवती को अगवा करने, रेप व हत्या के आरोप के साथ ही पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें