दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों ही घटना में चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहे।
बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक रामजानकी-गोला मार्ग पर मदरिया के पास शनिवार की देर शाम ददरा गांव निवासी छविराज यादव (55) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह पैदल ही सड़क की तरफ गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मधुपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बड़हलगंज के साऊखोर के पास बाइक की चपेट में आने से जयराम (18) घायल हो गए। रामपुर जोकहरा गांव निवासी सोनू गुप्ता के पुत्र जयराम किसी काम से पैदल ही सड़क की ओर गए थे। इसी बीच वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका दाहिना पैर टूट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया गया।