दिव्यांग महिला को पीट कर छीन ले गए जेवरात
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के कोटवा में दो बाइकों पर पहुंचे चार बदमाशों ने दिव्यांग महिला की पिटाई कर सोने का आभूूषण छीन ले गए। बदमाशों ने दोबारा पहुंचने की धमकी भी दी। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
कोटवा निवासी मोहिबुन नेशा का आरोप है जालसाजों ने उसके बैक खाते से कुछ महीने पहले में छह लाख रुपये निकाल लिया था। खड्डा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच शुरू होते ही अंजान नंबर से महिला के पास फोन आया और केस वापस करने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर जानमाल की धमकी दी गई। आरोप है कि शुक्रवार को दो बाइक पर सवार चार युवक पहुंचे और उसे ढूंढने लगे। उसके नहीं मिलने पर मौजूद दिव्यांग मां सैतुननेशा को मारपीट कर कान के अभूषण छीनकर पुन : आने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद नेबुआ नौरंगिया थाने के हलका दरोग अवधेश सिंह व खड्डा थाने की पुलिस पीड़िता से पूछताछ की। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दूरभाष से सूचना है, जांच की जा रही है।