फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक और खलासी को तमंचा सटा कार सवारों ने लूटा

Mon, 24 Dec 2018 12:08 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
रात 9.30 बजे नो एंट्री में फर्राटा भरने लगे ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। बाघागाड़ा में फोरलेन पर खड़े ट्रक के चालक और खलासी को तमंचा सटाकर कार सवारों ने शनिवार की रात 12 हजार रुपये, टैंक में भरा डीजल और दो बैट्री लूट ले गए। चालक ने रात में पुलिस को सूचना देने के बाद रविवार की सुबह तहरीर दी। घुघली, महराजगंज के पकड़ी विशुनपुर निवासी अब्दुल रहमान ट्रक चालक हैं। वह बांदा जिले से गिट्टी लाकर गोरखपुर आ रहे थे।
विज्ञापन


बाघागाड़ा में ट्रक में खराबी आ गई। उन्होंने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया और खलासी के साथ केबिन में सो गए। देर रात एक बजे के आसपास कार सवार चार युवक आए और ट्रक का फाटक खुलवाकर उन्हें तमंचा सटा दिया। युवकों ने जान से मारने की धमकी देते हुए 12 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद दोनों को तमंचे के निशाने पर रखकर ट्रक में लगी दो बैट्री खोलकर कार में लाद ली। साथ ही तेल का टैंक खोलकर पाइप की मदद से बड़े गैलन में डीजल निकाल लिया चालक के बताएनुसार पुलिस कार नंबर के सहारे बदमाशों का लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें