फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में शिक्षक समेत पांच की गई जान, महिला घायल

Fri, 21 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
road accident 12
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में चार अलग-अलग सड़क हादसों में शिक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

ट्रक से कुचलकर एमआर की मौत

खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक रामनगर कड़जहां के पास बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे ट्रक से कुचलकर सर्वेश कुमार मिश्र (30) की मौत हो गई। गोला के ककरही निवासी हरीश मिश्रा के एमआर पुत्र सर्वेश बाइक से गोरखपुर से चौरीचौरा जा रहे थे। रामनगर कड़जहां के पास एक अन्य बाइक से टकराने के बाद वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया। पिता हरीश परिषदीय स्कूल में अध्यापक हैं। दो भाइयों में सर्वेश छोटे थे। सर्वेश की मार्च में शादी होनी थी।

बाइक-स्कूटी में टक्कर, दो की मौत, एक घायल

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बजहा गांव के सामने स्कूटी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन चालकों महराजगंज के बृजमनगंज, महुलानी निवासी अजय चौधरी (23) और बृजमनगंज के लेहड़ा निवासी वीरेंद्र प्रसाद (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वीरेंद्र की मां प्रेमवती गंभीर रूप से घायल हैं। अजय चौधरी ने हेलमेट नहीं लगाया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हेलमेट लगाया होता तो उनकी जान बच जाती।

कंटेनर की चपेट में आकर बस चालक की मौत

सहजनवां। कालेसर के पास कंटेनर की चपेट में आने से बस चालक मुल्तान सिंह (48) की मौके पर मौत हो गई। कांगजा के हरीबल्ला निवासी मुल्तान सिंह बुधवार को नई दिल्ली से बस लेकर मुजफ्फरपुर जा रहे थे। बृहस्पतिवार को वह सहजनवां में कालेसर फोरलेन के बगल में बस खड़ी कर नित्यक्रिया को गए थे। वापस बस पर जाते समय वह विपरीत दिशा से आ रहे कंटेनर ने की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

भटहट। गुलरिहा के बांसस्थान के पास बृहस्पतिवार की शाम लगभग चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। जंगल डुमरी नंबर दो के खजुरिया टोला निवासी राम सिंहासन शर्मा (60) परसौना स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षक थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह साइकिल से घर जा रहे थे। करतहिया चौराहे के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा। डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें