फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल पर ‘मुसीबत’ की बारिश

Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
आंधी-पानी से गेहूं की फसल बरबाद हो गई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिले के किसानों के लिए शनिवार को एक बार फिर ‘आफत’ की बारिश हुई। करीब 50 प्रतिशत किसानों की गेहूं और सरसों की फसल अभी खेतों में ही है। ऐसे में तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश की वजह से पैदावार घटने और दानों के काले पड़ने की आशंका बलवती हो गई। इससे किसान चिंतित हैं। 
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में शनिवार देर रात बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन शनिवार सुबह ही मौसम बिगड़ने लगा। शुरूआत करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवा से हुई। इसके बाद कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश हुई। करीब 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान तेज हवाओं से फसलें गिर गईं, जिसका असर पैदावार पर पड़ेगा। फसलों के दानों के भीगने से उनके काले पड़ने की आशंका है। ऐसी स्थिति में बाजार में इनका भाव कम हो जाएगा। इसका नुकसान किसानों को ही उठाना पड़ेगा। पिछली बार भी आई आंधी और बारिश से फसलों को काफी क्षति हुई थी।

राहगीरों को भी इस बारिश से परेशानी झेलनी पड़ी। जिन इलाकों में झमाझम बारिश हुई, वहां कुछ देर के लिए जलभराव हो गया। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के बाद कीचड़ से हुई। फिसलन भरी सड़कों पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि चक्रवाती हवाएं काफी तेजी से गोरखपुर के ऊपर पहुंची और इसकी वजह से पूर्वानुमान से पहले ही बारिश हो गई। रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


आंधी ने फिर गुल की बिजली, लोग पानी को तरसे
शनिवार सुबह तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से एक बार फिर कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। इसका असर सबसे ज्यादा कामकाजी लोगों पर पड़ा। सुबह-सुबह बिजली जाने से पानी की भी समस्या खड़ी हो गई। लोगों ने हैंडपंपों से पानी की व्यवस्था कर किसी तरह काम चलाया। बिजली कटौती होने पर लोगों ने उपकेंद्रों में भी सूचना देने की कोशिश की लेकिन फोन ही नहीं उठा। सुबह 6 बजे गुल हुई बिजली चार घंटे बाद आई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जगन्नाथपुर के सचिन एक  निजी कंपनी में एमआर हैं। सुबह अचानक हुई कटौती से उन्हें मीटिंग में तैयार होने में परेशानी उठानी पड़ी। बोले कि पिछली बार भी आंधी से बिजली गुल हो गई थी, तब भी दो दिनों तक परेशान होना पड़ा था। दो दिन पहले भी आधी रात तक फाल्ट से कटौती हुई थी। 

इन इलाकों में गुल हुई बिजली
नार्मल, रुस्तमपुर, तारामंडल, जगन्नाथपुर, अलहदादपुर, बेतियाहाता, दिव्यनगर, महादेवपुरम, झारखंडी, रेती रोड, बक्शीपुर समेत कुछ अन्य इलाकों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें