फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, तीन गंभीर

Wed, 28 Mar 2018 08:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
beat
विज्ञापन
बड़हलगंज के तिहामुहम्मदपुर गांव में नाली के विवाद में एक शख्स के घर पर धावा बोलकर मनबढ़ों ने मारपीट की। इस दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि घटना की सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस वजह से रेफर किए गए एक घायल को अस्पताल ले जाते समय बदमाशों ने फिर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया है लेकिन आरोप है कि पुलिस मामले को रफा -दफा करने में जुटी है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तिहामुहम्मदपुर गांव में रामध्यान राय और सत्येंद्र राय का आसपास ही मकान है। दोनों के बीच नाली के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि सत्येंद्र राय पक्ष के लोगों ने सोमवार को रामध्यान राय के घर धावा बोल दिया। काफी संख्या में आए मनबढ़ों ने मारपीट कर जगदीश राय, मनोज राय और रमेश को घायल कर दिया। मारपीट की सूचना किसी ने पुलिस को दी और बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जगदीश के सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले मंगलवार को ऑटो से जिला अस्पताल निकले कि बदमाशों ने एक बार फिर जगदीश पर हमला किया। जगदीश ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस में शिकायत की जा चुकी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने पुलिस अफसरों से न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें