फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाश गिरफ्तार, लूट की दो घटनाओं का पर्दाफाश

Mon, 05 Feb 2018 08:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए लुटेरे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर दो घटनाओं का पर्दाफाश किया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश संतकबीरनगर में भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


एसपी नार्थ गणेश साहा ने सहजनवां थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रविवार की रात पुलिस ने कस्बे से तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान इलाके के रुदौली उर्फ मठिया निवासी शेषनाथ यादव, कसरौल निवासी राजेश यादव उर्फ रंगा, खलीलाबाद कोतवाली निवासी रमेश सिंह उर्फ झीनक के रूप में हुई। तलाशी में 15सौ रुपये, लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया। शेषनाथ यादव पर सहजनवां और संतकरीबरनगर में पांच केस दर्ज है। जबकि राजेश पर चार और रमेश सिंह दो मुकदमे हैं। वहीं, सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार ने चिलुआताल थाने में लूट की एक और घटना का पर्दाफाश किया।

उन्होंने बताया कि एसओ राणा देवेंद्र सिंह ने रविवार रात रामपुर चकबंधा पर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान खलीलाबाद कोतवाली के अनई गांव निवासी आलोक सिंह के रूप में हुई। उसका साथी सहजनवां के रुदौली मठिया निवासी संतोष मणि उर्फ भोला चमका देकर फरार हो गया। पूछताछ में आलोक सिंह ने बताया कि शेषनाथ, संतोष मणि और सर्वेश के साथ मिलकर महेसरा पुल पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट का मोबाइल फोन, बाइक और तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें