फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता की हत्या की कोशिश

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
बांसगांव में पुरानी रंजिश में भाजपा नेता को जान से मारने की नीयत से हटवार चौराहे पर बोलेरो सवारों ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरा निवासी भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके खेत की फसल को गांव के खड़क और विनोद ने नुकसान पहुंचाने के साथ उनके पिता को गाली गुप्ता देते हुए मारा पीटा था। इसकी शिकायत बांसगांव थाने में की थी। इसे लेकर दोनो पक्षों को बांसगांव थाने में शुक्रवार को बुलाया गया था। लौटते समय अभी हटवार पहुंचा था तभी खड़क व विनोद ने बोलेरो से टक्कर मार दी, जिससे वह गड्ढे में गिर गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चंद्रप्रकाश का हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने खड़क चंद उनके पुत्र मान, जायसी और विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें