फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन में लटकती मिली विवाहिता की लाश

Tue, 22 Aug 2017 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर थाना क्षेत्र के लतीफनगर कॉलोनी में मंगलवार को महिला का शव किचन की कुंडी में लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसी बीच मौत की खबर पाते ही मृतक का भाई पहुंच गया। उसने दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। उसने परवीन की सास के साथ मारपीट भी की। सीओ गोरखनाथ चारु निगम ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बेलीपार थाना क्षेत्र के नौसड़ की परवीन की शादी दस साल पहले लतीफनगर निवासी इरफान खान के साथ हुई थी। इरफान एसी, फ्रीज बनाने का काम करता है। मंगलवार की सुबह किचन में परवनी का शव पाए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। मोहल्ले के लोग और रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। मौके पर पहुंचे परवीन के भाई ने इरफान की मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने उसे शांत करने की कोशिश की लेकिन वह उग्र था तो पीएसी बुलानी पड़ी। बाद में पहुंची सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे शांत कराया। परवीन के भाई का आरोप है कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे। अभी कुछ दिन पहले ही उनकी आर्थिक मदद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें