फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चोरी हो गया किराना व्यापारी का एक लाख

Mon, 06 May 2019 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड के एक होटल से महाराष्ट्र के किराना व्यापारी चंद्रकांत बंसीलाल लाहोटी के एक लाख रुपये चोरी हो गए। कैंट पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, जलगांव के पाचोरा निवासी चंद्रकांत बंसीलाल लाहोटी किराने के सामान के थोक व्यापारी हैं।
परिवार के सदस्यों के साथ वह नेपाल घूमने जाने के लिए 30 अप्रैल को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचे थे। वह स्टेशन रोड स्थित होटल शारदा में रुके थे। शनिवार की रात में करीब 11 बजे कमरे में ताला बंद कर सभी लोग भोजन करने चले गए। एक घंटे बाद लौटे तो बैग खुला मिला। उसमें रखे एक लाख रुपये नहीं थे। खोजबीन के बाद व्यापारी ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें