फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की हत्या में दो हिरासत में

Sun, 15 Jul 2018 02:07 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। खोराबार के बड़गो में ऑटो चालक दयाराम की हत्या में शामिल पत्नी और उसके प्रेमी की तलाश पुलिस तेज कर दी है। पुलिस पहली पत्नी के भाई समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात दयाराम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दयाराम की बेटी ने सभी आरोपियों को पहचान लिया था। पुलिस नामजद केस दर्ज कर जब जांच शुरू की तो यह बात सामने आई कि पहली पत्नी ने ही प्रेमी और दोस्त के साथ मिलकर हत्या कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जिले से बाहर रवाना की गई थी। इसी बीच पहली पत्नी का भाई पकड़ में आ गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे भी घटना के बारे में पूरी जानकारी थी।

उससे पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसके जरिए हत्यारों की तलाश तेज कर दी गई है। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें