फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में भर्ती दो बच्चे लापता

Sat, 17 Mar 2018 08:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Missing
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बालरोग विभाग में भर्ती दो मरीज लापता हो गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी है। जांच करने पुलिस पहुंची तो वार्ड में दोनों बच्चों के तीमारदार भी मौजूद नहीं मिले।

विज्ञापन

बीआरडी के बालरोग विभाग के वार्ड संख्या 12 में तैनात जूनियर डॉक्टर अभिषेक झा की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक कुशीनगर की हाटा निवासी सात वर्षीय गरिमा को परिवार के लोगों ने शुक्रवार को भर्ती कराया था। शनिवार तड़के से ही गरिमा बेड पर मौजूद नहीं है। इसी तरह कुशीनगर के ही कुबेरस्थान निवासी छह वर्षीय शिवकुमार का इलाज बुधवार से चल रहा था। वह भी गुरुवार से अपने बेड से लापता है। एक साथ दो बच्चों के लापता होने से पुलिस भी सकते में है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी ने सूचना मिलने के बाद वार्ड में जाकर छानबीन की। वार्ड में दोनों बच्चों के तीमारदार भी मौजूद नहीं थे। बगल के बेड पर भर्ती मरीजों के तीमारदार से पुलिस ने पूछताछ की।

कई बार मरीज को बिना डिस्चार्ज कराए चले जाते हैं लोग
कई बार तीमारदार अपने मरीज को बिना डिस्चार्ज कराए ही लेकर चले जाते हैं। ऐसे में किसी अनहोनी की सूरत में अस्पताल प्रशासन पर कोई आरोप न लगे, इस लिए ऐसे मरीजों के बारे में उनकी ओर से पुलिस को सूचना दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें