फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर जालसाजी, हंगामा

Thu, 04 Jan 2018 08:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
नेशनल मैप कॉर्पोरेशन विभाग में नौकरी के नाम पर जालसाजी का मामला सामने आया है। दूसरे प्रदेशों से अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए आने पर जालसाजी का भंडाफोड़ा हुआ। इस पर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग भी की है। जालसाजों ने करीब 1200 अभ्यर्थियों से 14 सौ से 24 सौ रुपये वसूले थे।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए 50 से ज्यादा अभ्यर्थी गुरुवार को गुलरिहा के न्यू सरस्वती इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा की जानकारी न होने की बात कही तो अभ्यर्थी हैरान रह गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पता चला कि उनके साथ जालसाजी हुई है। भोपाल, पंजाब, इंदौर, ग्वालियर से आए अभ्यर्थियों ने बताया कि ऑनलाइन विज्ञापन देखकर उन लोगों ने आवेदन किया गया था।

पवन, अविनाश, शुभम प्रजापति ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद मोबाइल फोन पर संदेश भेजकर जानकारी दी गई थी कि भर्ती सीधे साक्षात्कार से होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करना था, मगर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले रकम भेजनी थी। पिछड़े और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी को 2400 और अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थी से 1400 रुपये वसूले गए थे। गोरखपुर में परीक्षा का केंद्र न्यू सरस्वती इंटर कॉलेज बताया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। गुलरिहा इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अभ्यर्थियों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें