महिला की चेन लूटी, पकड़ा गया
सहजनवां। पिपरौली पुलिस चौकी के पास महिला की सोने की चेन लूटकर भाग रह बाइक सवार बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। संतकबीरनगर के मगहर क्षेत्र के काजीपुर निवासी धर्मदेव गुप्ता की पत्नी उर्मिला का पिपरौली कस्बे में ननिहाल है। स्कूटी से शनिवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे के करीब वह पिपरौली चौकी से महज चंद कदम आगे गई थीं कि लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवकों ने उनके गले से 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर फोरलेन की तरफ भाग निकले। महिला ने युवक को पहचान कर शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई और घटनाओं के पर्दाफाश की उम्मीद है।