फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशवाणी के महिला कर्मचारी की रहस्मय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया के ध्यानार्थ
विज्ञापन


आकाशवाणी की एनाउंसर की रहस्यमय हाल में मौत
देवरिया जिला अस्पताल में हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज भर्ती कराई गई थीं
भाई की तहरीर पर देवरिया के युवक व उसके माता-पिता पर हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल (गोरखपुर)। आकाशवाणी में आकस्मिक कर्मी एक युवती की शनिवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घरवालों ने देवरिया के राघवेंद्र चतुर्वेदी और उनके माता-पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
चिलुआताल क्षेत्र के बिसुनपुर, जमुनिया निवासी अजय कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन नीतू (25) गोरखपुर आकाशवाणी में संविदा पर एनाउंसर थी। शनिवार की सुबह वह घर से ड्यूटी गई पर वापस नहीं आई। बड़ी बहन ने जब नीतू के मोबाइल पर कॉल किया तो बात नहीं हो सकी, लेकिन जब मैंने कॉल किया तो फोन किसी राघवेंद्र चतुर्वेदी ने रिसीव किया। राघवेंद्र ने बताया कि नीतू देवरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। जब मैं देवरिया अस्पताल पहुंचा तो वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां शनिवार की देर रात नीतू की मौत हो गई। नीतू दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

इनसेट
नीतू के शरीर में जहर के अंश
अस्पताल पहुंची नीतू के शरीर में जहर के अंश मिले। प्रत्यक्षदर्शियों और डॉक्टर का कहना है कि नीतू को एक युवक और उसके माता-पिता लेकर आए थे। भर्ती करने के बाद वे चले गए।
विज्ञापन

कोट
युवती के भाई की तहरीर के आधार पर देवरिया निवासी एक नामजद युवक और उसके माता पिता पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल देवरिया में है, इसलिए मुकदमे की विवेचना ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- अरुण पवार, इंस्पेक्टर चिलुआताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें