फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रक थर्माकोल, पॉलिथीन बरामद, गोदाम सील

Mon, 08 Oct 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिटी मजिस्ट्रेट अजीत सिंह के नेतृत्व में महेवा मंडी स्थित एक गोदाम से नगर निगम, खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की टीम ने दो ट्रक प्रतिबंधित थर्माकोल और पॉलिथीन बरामद की। टीम ने गोदाम मालिक से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूलने के साथ ही गोदाम सील कर दिया।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 28 सितंबर को महेवा मंडी का एक गोदाम सील किया गया था। बाद में खूनीपुर निवासी जय प्रकाश ने इस गोदाम पर अपना दावा जताया था। इसपर टीम ने सोमवार को चार बजे जय प्रकाश की उपस्थिति में गोदाम की सील तोड़ो तो वहां दो ट्रक से अधिक प्रतिबंधित थर्माकोल व पॉलिथीन मिली। इसके अलावा कुछ और भी सामान थे जिन्हें उन्हें सौंपकर पकड़े गए माल के साथ गोदाम सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें