फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी की शिकायत की तो भाई को पीट दिया

Sun, 05 Aug 2018 01:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
शोहदों - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके में कोचिंग से घर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़खानी की। छात्रा ने घर पर आकर आपबीती बताई तो परिवार के लोग आरोपी के घर पर पहुंच गए। इस पर आरोपी के घरवालों ने छात्रा के भाई को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों नाजिम और आरिफ के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छात्रा शुक्रवार की शाम वह कोचिंग से घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी बीच नाजिम और आरिफ ने रास्ते में उसके साथ छेड़खानी की। छात्रा के मुताबिक आए दिन दोनों उसके साथ छेड़खानी करते थे। मारपीट और पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए और छात्रा पर ही तरह-तरह के आरोप लगाने लगे। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की तो नाजिम और आरिफ पर ही छेड़खानी और मारपीट के आरोप लगे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें