फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में दो शव मिलने से सनसनी

Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सहजनवां। अलग-अलग जगहों पर दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की। एक की पहचान मऊ के अनिल कुमार राजभर (35) के रूप में हुई है। दूसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई। मऊ के हलधरपुर थानाक्षेत्र के बिभौली निवासी अनिल कुमार राजभर गीडा स्थित एक फैक्ट्री की गाड़ी चलाते थे। कुछ दिन पहले अनिल को नौकरी से निकाला गया था। इसी बीच शुक्रवार को अनिल का शव गीडा के सेक्टर-13 स्थित एक नाले के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने अनिल के परिवार के लोगों को सूचना दे दी है। दूसरा शव कस्बे के एक इंटर कॉलेज के पास नाले में मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। मृत युवक के शरीर पर नीले रंग की जींस, चेकदार शर्ट और भूरे रंग का स्वेटर था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें