फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक का झांसा देकर महिला से सामूहिक बलात्कार

Wed, 06 Jun 2018 01:58 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। झाड़-फूंक का झांसा देकर एक महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला का पति से कुछ दिनों से विवाद चल रहा था, रिश्ता सुधारने का यत्न करने वह तांत्रिक के पास गई थी। आरोप है कि झांसा देकर तांत्रिक ने सहयोगी के साथ मिलकर बलात्कार किया। तहरीर के आधार पर राजघाट पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


महिला कुछ महीने पहले किसी काम से संत कबीरनगर गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात महमूद उर्फ जुम्मन से हुई। जुम्मन की यहां राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर में दुकान है। उसने महिला को अपना गोरखपुर का पता देते हुए दुकान पर बुलाया। महिला के मुताबिक महमूद उर्फ जुम्मन तांत्रिक है और झाड़ फूंक से उसे लाभ भी हुआ और इससे उसे तांत्रिक पर विश्वास हो गया।

आरोप है कि सोमवार को तांत्रिक ने उसे रात में अपनी तुर्कमानपुर स्थित दुकान के पास बुलाया। जहां से उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। महिला का आरोप है कि जुम्मन ने वहां एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। जुम्मन उसे परवेज भाई कह कर संबोधित कर रहा था। राजघाट के थानेदार आशुतोष सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें