गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज ऑक्सीजन कांड के आरोपी और पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी को बृहस्पतिवार को जेल से रिहा किया गया। हालांकि उसे दो दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन रिहाई के कागज नहीं आने के कारण वह जेल में ही था। बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट से रिहाई के कागज जेल पहुंचे।
बृहस्पतिवार को शाम 7: 20 बजे नीले रंग की टीशर्ट पहने मनीष के जेल से बाहर आते ही पिता चंद्रशेखर भंडारी ने उसे गले लगाया और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान मनीष के चेहरे पर रिहाई की खुशी साफ दिखाई दी। कुछ देर बाद मीडिया के सवालों से बचते हुए वह लखनऊ के लिए रवाना हो गया।