फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर समेत तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 02 Dec 2017 08:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
कैंट पुलिस ने एक युवक को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया। वहींखोराबार पुलिस ने रुस्तमपुर तिराहे से गैंगेस्टर को गिरफ्तार किया। वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने पैड़लेगंज तिराहे से चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बिलंदपुर निवासी आयुष चौहान के रुप में हुई। निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद हुई। आयुष के साथ खोराबार महेवा निवासी समीर भी बाइक चोरी में शामिल था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी पर पहले से चोरी के तीन केस दर्ज है।

खोराबार थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक एसएन सिंह, कांस्टेबल मुकेश चंद्र के साथ शनिवार की दोपहर रुस्तमपुर ढाले पर घेराबंदी कर गैंगेस्टर अनिल यादव को गिरफ्तार किया। गुलरिहा के मुगलहा निवासी गैंगेस्टर दोपहर को किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था।
विज्ञापन


ट्रेन चोरी करने वाले शातिर को पकड़ा
जीआरपी पुलिस ने 12 सौ रुपये नगद के साथ ट्रेन में चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया। गोंडा में तैनात उप निरीक्षक मानसिंह, आरपीएफ एएसआई सीताराम और कांस्टेबल राकेश कुमार गोंडा के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन के मध्य से शातिर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान गोंडा के खरगपुर कर्मडीह निवासी अजय यादव के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 12 सौ रुपये नगद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें