फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को गिफ्ट की चोरी की मोबाइल, पकड़ी गई

विज्ञापन
mobile stolen
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मोबाइल फोन चोरी करने के बाद युवती ने उसे प्रेमी को गिफ्ट कर दिया। दो दिन बाद सीसीटीवी कैमरे ने महिला चोर की पोल खोल दी। युवती और प्रेमी पुलिस की हिरासत में है। दोनों से पूछताछ हो रही है। चोरी का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार, खोराबार इलाके के कुसम्ही बाजार स्थित एक मैरिज हॉल से शनिवार को दो मोबाइल फोन और एक हजार रुपये चोरी हो गए थे। मालिक विनोद गुप्ता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पूरी वारदात सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। सोमवार को कुसम्ही निवासी अजय मोबाइल की दुकान में कवर लगवाने पहुंचा। दुकान में पहले से मैरिज हॉल में काम करने वाला राजू मौजूद था। उसने मोबाइल फोन पहचान लिया और हंगामा करने लगा। पुलिस पहुंची और उसने अजय को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में अजय बताया कि उसकी प्रेमिका कुसम्ही कोठी निवासी सोनी ने उसे मोबाइल गिफ्ट में दी थी। इस पर पुलिस ने युवती को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि युवती ने चौकीदार और कुत्ते पर बेहोशी का स्प्रे छिड़ककर मोबाइल फोन चुराया था।

गगहा थाने के पास दो दुकानों में लाखों की चोरी
गोरखपुर। गगहा थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने गैराज का ताला तोड़ 30 हजार का सामान उठा ले गए और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं सहजनवां इलाके में देसी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोर शराब उठा ले गए।
विज्ञापन


हाटा प्रतिनिधि के अनुसार गगहा थाने से 500 मीटर दूर गांव के मोड़ पर अतायर निवासी लक्ष्मण विश्वकर्मा की गैराज है। रविवार रात चोरों ने गैराज का ताला तोड़कर दो ऑक्सीजन के सिलेंडर, गैस कटर, एक छोटा सिलेंडर और अन्य सामान उठा ले गए। पीड़ित ने 30 हजार के सामान चोरी होने की तहरीर दी है। सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के लुचुई निवासी रामप्रताप सिंह की जोगियाकला में देसी शराब की दुकान है। बेलघाट, नवकापुरा बभनौली निवासी सोनू मौर्य मुनीम हैं। रविवार रात दुकान बंद कर वह छत पर सो रहे थे। चोर दुकान का ताला तोड़कर 12 सौ शीशी शराब, आठ हजार रुपये नगद चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें