कैंपियरगंज/चौरीचौरा। कैंपियरगंज और चौरीचौरा क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दो सड़क हादसों में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार चार लोग घायल हो गए।
कैंपियरगंज के लोहपुरवां गांव में किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर लौकिहवा टोला निवासी रामजीत (55) की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी घटना चौराचौरा के फुटहवा इनार के पास हुई। यहां गौरीबाजार से गोरखपुर आ रहे बाइक सवार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार झंगहा के निबही निवासी मनीष यादव (21), देवरिया के गौरीबाजार निवासी अनीता (35), अंश (2) और अंर्पिता (9) घायल हो गईं। लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।