फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहद्दीपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या

Sat, 17 Mar 2018 08:54 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
हत्या। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहद्दीपुर में पिटाई से युवक की जान चली गई। शनिवार को जब काफी देर तक जब युवक घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। हाइडिल कॉलोनी में शव पाए जाने की सूचना आई। परिवार के लोगों ने जाकर शव की शिनाख्त की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर में जगदंबा गली निवासी स्व. राम दयाल निषाद का 25 वर्षीय बेटा विक्की निषाद दिल्ली में नौकरी करता था। 15 मार्च को ही वह दिल्ली से लौटा था। उसके परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह चार बजे दो लोग घर पर पहुंचे और विक्की को बुलाकर अपने साथ लेकर चले गए। शनिवार सुबह मोहद्दीपुर में हाइडिल कॉलोनी के पास उसका शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे घरवालों ने पहचान की। विक्की के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट पुलिस ने विक्की के भाई रिंकू निषाद की तहरीर पर मोहल्ले के ही झिनक और नकछेद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें