फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपियरगंज में युवक की हत्या

Tue, 02 Jan 2018 07:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
कैंपियरगंज में अहिरौली गांव के पास सोमवार की देर रात रामकुमार (22) की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई राजकुमार की तहरीर पर आरोपी अमन के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी बाजार निवासी रामकुमार (22) के पास सोमवार को रात दस बजे के करीब मोबाइल फोन पर किसी की कॉल आई और फिर वह घर से निकल गया। बताया जा रहा है कि धानी बाजार में दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। देर रात दो बजे के करीब उसका शव अहिरौली गांव के पास सड़क किनारे मिला। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान और पैर टूटा हुआ था। पास में ही उसकी क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हादसा मान रही थी। सूचना पर पहुंचे भाई ने हत्या का आरोप लगाया। उसने अहिरौली गांव के अमन पर हत्या करने का आरोप लगाया।

 

भाई के मुताबिक कुछ महीने पहले ही अमन का रामकुमार से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। तब उसने धमकी दी थी। गांव में चर्चा है कि रामकुमार का पास के ही एक लड़की से प्रेम संबंध था और वह उसी से मिलने के लिए घर से निकला था। पकड़े जाने के बाद उसकी पीटकर हत्या की गई है। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें