फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को कार में लिफ्ट देकर लूटा

Wed, 05 Dec 2018 12:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। कार में लिफ्ट देकर आजमगढ़ छोड़ने के बहाने तीन बदमाशों ने अवर अभियंता गणेश पाल को नशीला पदार्थ खिलाकर 18 हजार रुपये, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिए। मंगलवार की दोपहर वह बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। गाजीपुर के भावरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडेश्वर निवासी गणेश पाल जिला पंचायत आजमगढ़ में अवर अभियंता पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह बस्ती से गोरखपुर लौटे और नौसड़ तिराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक कार में सवार तीन युवक आए और आजमगढ़ जाने की बात कहने लगे। अवर अभियंता ने भी आजमगढ़ जाने की इच्छा जताई तो युवकों ने उन्हें बैठा लिया। रास्ते में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर वे नकदी और लैपटॉप लेकर फरार हो गए। सिधुआपार के पास हाइवे पर उन्हें बेहोश देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। होश में आने पर गणेश ने नकदी, दो मोबाइल और अन्य सामान लुटने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें