फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, चार पर केस
विज्ञापन

- एसएसपी के आदेश पर जांच के बाद की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिपराइच इलाके में एक युवक की भीड़ द्वारा पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर यूपी पुलिस से शिकायत के बाद गोरखपुर पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया। एसएसपी के आदेश पर पिपराइच के दरोगा केसर खां ने जांच की। मामला सही पाए जाने पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ट्विटर पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक जमीन पर बैठा है और उसकी पिटाई की जा रही है। मामला प्रेम प्रपंच का बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चिउटहा गांव में एक युवक आया था। एक लड़की के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था तभी गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। मामला लड़की से जुड़ा होने की वजह से गांव के कई और लोग एकत्र हो गए फिर युवक की पिटाई कर दी। हालांकि युवक गांव के बगल का ही था इस वजह से कुछ लोग उसके भी जानने वाले आ गए थे। मामले में सुलह समझौता भी कराने की कोशिश की गई लेकिन वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें