फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के दौरान बवाल, सड़क जाम, बल प्रयोग कर खदेड़ा

Thu, 31 Jan 2019 12:52 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। महमूदाबाद उर्फ मुगलपुरा गांव में पट्टे की जमीन पर कब्जा कराने को लेकर बुधवार की दोपहर जमकर बवाल हुआ। पूर्व प्रधान और प्रधान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसी दौरान एक महिला ने लेखपाल की पिटाई कर दी। मामला बिगड़ने पर पुलिस समझाने की कोशिश कर रही थी कि पूर्व प्रधान पक्ष के लोग गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जाम लगा दिए। जाम की सूचना पर पिपराइच के अलावा गुलरिहा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और फिर बल प्रयोग कर खदेड़ा गया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। गांव की प्रधान लक्ष्मीना ने पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाने का प्रार्थना पत्र दिया था।

 

इस पर बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर लेखपाल भानू प्रसाद राजस्व टीम व पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे थे। पैमाइश की जानकारी होते ही पूर्व प्रधान रामज्ञा भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। पैमाइश का विरोध करते हुए एक महिला ने लेखपाल की पिटाई शुरू कर दी, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। नाराज पूर्व प्रधान के लोग जाम लगा दिए। बल प्रयोग के बाद दोनों पक्ष थाने लाए गए और फिर समझौते की कोशिश शुरू हो गई। इसी दौरान लेखपाल ने अपने संघ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आदेश पर नायब तहसीलदार और सीओ थाने पहुंचे। मामले में पुलिस ने चार अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। लेखपाल ने छह नामजद और अज्ञात, प्रधान पति ने पूर्व प्रधान व उनके समर्थकों, पूर्व प्रधान ने प्रधान व समर्थकों पर और एक मुकदमा पुलिस ने जाम लगाने का दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें