फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपराइच में बुजुर्ग की पीटकर हत्या

Sat, 22 Dec 2018 01:08 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच (गोरखपुर)। मामूली सी बात पर जंगल छत्रधारी गांव के मिश्रौलिया टोले में एक बुजुर्ग की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी र्गई। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव निवासी शिवप्रसाद (60) बुधवार की सुबह ठेला लेकर प्रधान के दरवाजे के पास से जा रहे थे। इसी दौरान ठेला प्रधान के दरवाजे पर रखे जनरेटर से टकरा गया। इससे नाराज प्रधान छोटेलाल और उनके भतीजे विजय निषाद सहित कई अन्य लोगों ने मिलकर शिवप्रसाद की बेरहमी से पिटाई कर दी। घरवाले पुलिस को सूचना देकर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए।

वहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। शुक्रवार की सुबह लखनऊ में शिवप्रसाद की मौत हो गई। शव लेकर गांव पहुंचे घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद गुलरिहा इंस्पेक्टर गिरजेश तिवारी और पिपराइच थानेदार सारनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रधान छोटेलाल और उनके भतीजे विजय सहित 14 नामजद और कई अज्ञात पर मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया था। पिपराइच थानेदार सारनाथ सिंह ने बताया कि आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी तलाश की जा रही है। मारपीट के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जा रही है। इसके पहले भी प्रधान और उनके समर्थकों ने एक बार शिवप्रसाद की पिटाई की थी। उसमें भी केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें