फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के सुभाष चंद्र बोस नगर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों अलग-अलग मामले में वांछित थे और पिछले कुछ दिनों से साथ में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक एक बदमाश गोरखनाथ इलाके में अधिवक्ता विजय श्रीवास्तव की हत्या के मामले में वांछित था।
विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर ने प्रेस कांफ्रेंस कर बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुभाष नगर के पास बाइक सवार बदमाश आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर ली। तभी बाइक पर आते बदमाश दिखे। पुलिस ने जैसे ही उन्हें रोका, बदमाशों ने फायर कर दिया। गोली से बचते हुए पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया।

पकड़े गए बदमाश की पहचान देवरिया जनपद के गरुणापार निवासी अश्वनी उर्फ रॉकी और खजनी के गड़ौना निवासी वीरेंद्र उर्फ डेविड के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र ने 23 मई को चौरीचौरा के मझना नाले के पास परविंद्र चौधरी से और नौ मई को बेतियाहाता में लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। वहीं अश्वनी ने गोरखनाथ इलाके में अधिवक्ता हत्याकांड में शामिल होना स्वीकारा है। दोनों की काफी दिनों से पुलिस तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें