फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को गोली मारकर 1.70 लाख लूटा

Thu, 18 Jan 2018 08:41 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
कौड़ीराम-गजपुर मार्ग पर पांडेयपार बाजार के पास बाइक सवार बदमाशों ने आलू के थोक व्यापारी मनोज के मुनीम प्रवीण को गोली मारकर 1.70 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। गोली मुनीम के आंख के पास चेहरे पर लगी है। घटना में थोक व्यापारी बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की। जगह-जगह पुलिस बैरिकेडिंग कर लगाकर वाहन चालकों की जांच की गई लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आ सके। उधर, गंभीर रूप से घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बांसगांव के भिटवा निवासी मनोज आलू के थोक व्यापारी हैं। गुरुवार को पांडेयपार के साप्ताहिक बाजार में एक ट्रक आलू गया था। शाम को मनोज मुनीम प्रवीण के साथ बाजार पहुंचे और वसूली के 1.70 लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौटने लगे। बाइक मनोज चला रहे थे और मुनीम रुपये से भरा बैग लेकर पीछे बैठे थे। बाजार से महज 400 मीटर आगे बढ़ने पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायर कर दिया। एक गोली बाइक के टॉयर पर लगी, जिस पर दोनों लड़खड़ाकर गिर गए। इसके बाद बदमाशों ने बैग लेकर मुनीम प्रवीण को निशाना बनाया। मुनीम पर गोली चला दी जो आंख के पास चेहरे पर लगी। गोली सटाकर मारी गई थी। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर लोगों के जुटने पर बदमाश कौड़ीराम की तरफ भाग निकले। भीड़-भाड़ वाले इलाके में गोली मारकर लूट की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और घायल मुनीम को अस्पताल भेजा। बदमाशों को थी पूरी सूचना बाइक से बाजार पहुंचे व्यापारी और मुनीम के बारे में बदमाशों को पहले से सूचना थी। बदमाश पीछा करते हुए पांडेयपार बाजार तक पहुंचे होंगे। जैसे ही व्यापारी ने पैसा वसूला और घर जाने लगे, वैसे ही बदमाशों ने हमला बोल दिया। पुलिस इस बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना को सोच समझकर अंजाम दिया गया है। पहले रेकी की गई होगी, फिर व्यापारी को निशाना बनाया गया। घायल मुनीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। लुटेरे जल्द ही पकड़े जाएंगे। - सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें