फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में छह साल की मासूम से बलात्कार

Wed, 17 Aug 2016 08:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
rape and video - फोटो : demo
विज्ञापन
 गुलरिहा क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पड़ोसी किशोर ने मासूम को अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


छह वर्षीय बच्ची मंगलवार की रात आठ बजे घर के बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोसी 16 वर्षीय किशोर बच्ची के पास गया और उससे पानी पीने के लिए मांगा। आरोप है कि बच्ची घर के बाहर लगे नल से पानी लेने पहुंची। इसी दौरान उसने मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रोने लगी तो घरवाले उसकी आवाज सुनकर आए तब तक आरोपी फरार हो गया। घरवाले बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के साथ पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया।

बुधवार की सुबह महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा से पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार किया। वह अपने रिश्तेदार के घर छिपा था। बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार गुलरिहा पुलिस ने बलात्कार के आरोपी नागेंद्र उर्फ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 20 जून को गांव की एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था कि नागेंद्र उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। शादी की बात करने पर वह फरार हो गया। पुलिस बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें