फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री का बेटा बन एसपी को धमकाया, गिरफ्तार

विज्ञापन
खामपार क्षेत्र के कुकुरघाटी गांव का रहने वाला है आरोपी सुनील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। कृषि मंत्री का बेटा बनकर एसपी को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार को सोनू घाट से दबोच लिया। खामपार थानाक्षेत्र के कुकुरघाटी गांव निवासी आरोपी सुनील यादव को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि एसपी के सीयूजी नंबर पर एक युवक ने फोन करके खुद को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का बेटा बताया। उसने जब कुछ काम कराने के लिए एसपी पर दबाव बनाया तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने उसका नंबर सर्विलांस पर लगवा दिया। इससे उसका फर्जीवाड़ा पकड़ लिया गया। इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वॉट टीम युवक की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को युवक किसी काम से देवरिया आ रहा था। ऐसे में सदर कोतवाली के एसआई मनोज कुमार, विशेष टीम के एसआई घनश्याम सिंह, सर्विलांस टीम के प्रभारी संतोष सिंह यादव आदि ने सोनूघाट चौराहे से उसे गिरफ्तार कर लिया। आठवीं तक पढ़ने वाले सुनील ने खुद को एक भाजपा नेता का रिश्तेदार बताया। वह गिट्टी-बालू की दुकान चलाता है। एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि इस तरह का कार्य वह अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें